{"_id":"60e4a37d8ebc3e1354767171","slug":"accident-ramban-news-jmu2389118154","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन तेल से भरा टैंकर चिनाब में गिरा, चालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसिन तेल से भरा टैंकर चिनाब में गिरा, चालक लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार देर रात को रामबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मेहाड़ ब्रिज के पास केरोसिन तेल से भरा एक टैंकर चिनाब में गिर गया। हादसे में चालक लापता हो गया है। आशंका है कि वह चिनाब के तेज बहाव में बह गया होगा। मंगलवार देर शाम तक वाहन चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
जम्मू से लेह जा रहा केरोसिन तेल से भरा टैंकर कैफेटेरिया के आगे मेहाड ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर चिनाब में गिर गया और डूब गया। हादसे में वाहन चालक लापता हो गया है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना रामबन और स्थानीय क्यूआरटी टीम के सदस्य अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल पर कुछ भी नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दुर्गा नगर सेक्टर नंबर-2 बनतालाब जम्मू निवासी जगदीश कुमार पुत्र चमन लाल वाहन चालक लापता हो गया है।