फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

रक्षाबंधन पर मां और भाई के साथ मामा के घर जा रहे मासूम की मौत, चार अन्य घायल

विज्ञापन
accident
रामबन। रक्षाबंधन पर मां और बड़े भाई के साथ मामा के घर जा रहे बच्चे की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, उसकी मां और बड़े भाई सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा चंद्रकोट-काशतीगढ़ मार्ग पर बोलेरो वाहन के गहरी खाई में लुढ़ने से हुआ। घायलों को पुलिस ने पीएचसी राजगढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन

वहां पर उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रामबन रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान मृतक लड़के की प्रीतम सिंह (03) पुत्र बलवंत सिंह, हिलर (रामबन) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में मां निशा (27) पत्नी बलवंत सिंह, अंश (06) पुत्र बलवंत सिंह, बिहारी लाल गाई (डोडा) और चालक दीपक सिंह शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन (जेके 02 एएवी-9777) राजगढ़ से जिला डोडा के देसा इलाके में जा रहा था। चंदरकोट-कस्तगढ़ संपर्क मार्ग पर एक तीखे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो कर तंगार नाले में गिर गया। हादसे में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को पीएचसी राजगढ़ पहुंचाया। वहां पर उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रामबन रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed