{"_id":"5ef395938ebc3e42c3174b9f","slug":"accident-ramban-news-jmu2128701114","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क हादसों में एक की मौत्, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सड़क हादसों में एक की मौत्, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के केला मोड़ और डिगडोल इलाके में हुए दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। वहीं, गांव संपर्क मार्ग पर टाटा मोबाइल वाहन के पलटने से चालक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही एक कार बुधवार सुबह चार बजे रामबन के केला मोड़ इलाके में अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस और सिविल क्यूआरटी के बचाव दल ने खाई से निकल कर जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान केहर सिंह पुत्र जंधा सिंह निवासी डिगयाना (जम्मू) के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
एक अन्य सड़क हादसा मंगलवार की देर रात हाईवे पर डिगडोल सैन्य कैंप के पास हुआ, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जम्मू से श्रीनगर की ओर शराब से लदा टाटा मोबाइल वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल रामबन में जारी है। उनकी पहचान चालक राकेश सिंह (30) पुत्र राम सिंह निवासी उधमपुर और गुलाम मोहम्मद (49) पुत्र नजीर अहमद निवासी हाला (रामबन) के रूप में हुई है। तीसरा हादसा रामबन-गांव संपर्क मार्ग पर हुआ, जिसमें टाटा मोबाइल वाहन सड़क पर पलट गया। हाइसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसकी पहचान अद्रीफ अहमद निवासी गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।