फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident news was Rumor, No accident took place at Poonch

अफवाह निकली पुंछ में बस हादसे की खबर, घंटों तक बेचैन रहे अधिकारी

Fri, 26 May 2017 12:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Fri, 26 May 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
accident news was Rumor, No accident took place at Poonch
बच्चों को सकुशल लेकर लौटी बस - फोटो : Amar Ujala
पुंछ जिले के छत्तापानी क्षेत्र में मुगल रोड पर एक बस हादसे की अफवाह से वीरवार को घंटों अफरा-तफरी मची रही। हादसे में एक प्राइवेट स्कूल के 44 बच्चों और चार शिक्षकों की मौत की अफवाह से हर कोई हिल गया। कई न्यूज चैनलों और वेब पोर्टलों पर भी इस खबर को प्रसारित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस संबंध में राजोरी और पुंछ में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


वीरवार शाम तकरीबन तीन बजे पुंछ के छत्तापानी इलाके में स्कूली बच्चों को पिकनिक पर ले कर गई बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की अफवाह उड़ गई। सोशल मीडिया पर हादसे का एक फोटो भी वायरल हो गया। देखते-ही-देखते खबर आग की तरह खबर फैल गई। एक-के-बाद फोटो शेयर होने लगा।
विज्ञापन


डीसी राजोरी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी तक खबर पहुंची तो उन्होंने आनन-फानन में जिला अस्पताल को अलर्ट कर दिया। सीएमओ राजोरी डॉ. सुरेश गुप्ता और चिकित्सा अधीक्षक ने खुद अस्पताल में डेरा डाल दिया। एसएसपी राजोरी युगल मनहास भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस दुर्घटना के बारे में कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी। पुलिस के किसी भी उच्च अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी के पास कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

accident news was Rumor, No accident took place at Poonch
मुगल रोड पर बच्चों की बस - फोटो : Amar Ujala
करीब तीन घंटे तक जब न  कोई घायल सामने आया और न ही मृतक का शव मिला तो अफवाह को बल मिल गया। पुख्ता जानकारी के बाद शाम को करीब सात बजे डीसी ने अफवाह की पुष्टि की।

बताया कि कुछ लोगों ने हादसे की अफवाह फैला कर न सिर्फ आम जनता को परेशान किया है, बल्कि दोनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को भी परेशान किया है। डीसी के अनुसार अफवाह फैलाने वाले कुछ संदिग्ध लोगों की पुलिस ने पहचान की है। एसडीपीओ सुरनकोट ने बताया कि अफवाह फैलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed