फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Accident news

Jammu News: फ्लाईओवर और फैक्टरी की दूसरी मंजिल से गिरकर दो श्रमिकों की माैत

विज्ञापन
Accident news
- बलोल पुल के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर काम कर रहा था छत्तीसगढ़ का राजकुमार
विज्ञापन

- बाड़ी ब्राह्मणा में फैक्टरी में काम करते वक्त पैर फिसलने से नीचे गिर गया जम्मू का विश्व प्रताप
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में दो अलग-अलग हादसों में दो श्रमिकों की जान चली गई। एक हादसे में बाड़ी ब्राह्मणा के बलोल पुल के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। दूसरे में फैक्टरी की दूसरी मंजिल से गिरने से श्रमिक की जान चली गई।
फ्लाईओवर से गिरने वाले मजदूर की पहचान राजकुमार (40) निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे राजकुमार फ्लाईओवर पर काम कर रहा था। संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। हादसे के बाद साइट पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे तुरंत निजी वाहन की मदद से जीएमसी जम्मू पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। बाड़ी ब्राह्मणा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मजदूर की काम के दौरान ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। विश्व प्रताप सिंह (35) निवासी कच्ची छावनी (जम्मू) बाड़ी ब्राह्मणा में सुधीर इंडस्ट्रीज की दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था। काम के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें जीएमसी जम्मू पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुधीर को मृत लाया घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बाड़ी ब्राह्मणा थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed