फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident news

Jammu News: ट्रक का टायर बदलते निकला जैक, दबने से मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
accident news
ट्रक का टायर बदलते निकला
विज्ञापन


जैक, दबने से मैकेनिक की मौत

शहर के नरवाल स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के नरवाल स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में एक हादसे में मैकेनिक की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब मैकेनिक ट्रक का टायर बदल रहा था। शुक्रवार शाम जब ट्रक का टायर बदला जा रहा तो इसका जैक निकल गया। इससे ट्रक के टायर का ऊपरी हिस्सा मैकेनिक के सिर पर आ लगा। गहरी चोट लगने से आसपास के लोगों ने युवक को जीएमसी पहुंचाया। यहां जांच में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले युवक की पहचान अंकु कुमार (20) निवासी बटोत के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी की मोर्चरी में रखा गया है। ब्यूरो

लेह में 20 दिवसीय नेत्र जांच
और सर्जरी शिविर का आगाज

लेह। एसएनएम अस्पताल लेह की ओर से नेत्र जांच के साथ मोतियाबिंद सर्जरी के लिए नि:शुल्क शिविर लगाया जा रहा है। जिले में 20 दिनों तक शिविर चलेगा। शुक्रवार को टीम के पहले बैच को फांडे लेक्चिन वेलफेयर ट्रस्ट लेह के अध्यक्ष वेन ने स्कू-मार्खा और वानला क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिविर के माध्यम से दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को नेत्र जांच चिकित्सा सहायता दी जाएगी। शिविर में नेत्र जांच के बाद सर्जरी भी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन


सुनील ने संभाला पीआरओ डिफेंस का पदभार

जम्मू। लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने शुक्रवार को पीआरओ डिफेंस जम्मू का पदभार संभाल लिया। इसके पहले यह पद लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद के पास था। वह पांच साल तक जम्मू में रहे। बता दें कि पीआरओ डिफेंस जम्मू जनसंपर्क कार्यालय, रक्षा मंत्रालय, जम्मू भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क निदेशालय के तहत एक क्षेत्रीय कार्यालय है, जो पूरे जम्मू क्षेत्र में बीआरओ, एनसीसी, डीआरडीओ, पीसीडीए व अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों सहित सभी सशस्त्र बलों की गतिविधियों के लिए मीडिया कवरेज प्रदान करता है। इस क्षेत्र में मुख्यालय उत्तरी कमान के तहत व्हाइट नाइट कोर जोन और मुख्यालय पश्चिमी कमान के राइजिंग स्टार कोर जोन शामिल हैं, जिसमें हिमाचल प्रदेश और पंजाब का हिस्सा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेकां 11 को मनाएगी मादर-ए मेहरबान की बरसी

जम्मू। शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में शुक्रवार को नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जम्मू शहरी, जम्मू ग्रामीण, जम्मू ग्रामीण-बी और सांबा जिले के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। निर्णय लिया गया कि मादर-ए-मेहरबान बेगम अकबर जहां की 23वीं पुण्यतिथि 11 जुलाई को पार्टी मुख्यालय जम्मू में मनाई जाएगी। मौके पर प्रांतीय सचिव शेख बशीर अहमद, पूर्व मंत्री बाबू रामपॉल, विधायक बिमला लूथरा, प्रांतीय सचिव प्रदीप बाली, प्रांतीय अध्यक्ष महिला विंग सतवंत कौर आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो


उधमपुर-घोरड़ी सड़क काे डबललेन करे सरकार

जम्मू। जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षदेव सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उधमपुर-घोरडी सड़क को जल्द डबललेन बनाने की मांग की। सड़क पर केवल कुछ मोड़ को सीधा करने के बाद काम छोड़ दिया गया। 38 किलोमीटर सड़क में से 8 किमी ही डबललेन की गई है और बाकी जर्जर है। कालड़ी तक लगभग 10 किलोमीटर सिंगल लेन की ब्लैक-टॉपिंग और अपग्रेडेशन के लिए भी कोई राशि नहीं जारी की गई, जो कि सबसे खराब स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed