{"_id":"5efe4c418ebc3e42fb10ab6b","slug":"accident-jammu-news-jmu2134509181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के रियासी में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के रियासी में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर ही मौत
Fri, 03 Jul 2020 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के रियासी में एक मिनी बस डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत जबकि 15 से 20 लोग घायल हैं। घटना रात लगभग 9.15 बजे की है। हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी इलाके से विवाह के बाद बराती मिनी बस से पौनी लौट रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पीएम के अचानक लद्दाख दौरे की कहीं ये तो नहीं वजह, जहां सांस लेना मुश्किल वहां बैठ सेना से की बात, तस्वीरें
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल नीचे गिरे लोगों को निकाल कर अरनास स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर भेजा गया। जहां गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया है। मरने वालों में बैंड वाले भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि वीरवार को ही पौनी इलाके से जिले के तहसील ठाकरा कोर्ट की पंचायत गाड़ी क्षेत्र साई एक बरात गई थी। विवाह के पश्चात दूल्हा-दुल्हन और कुछ परिजनों को छोड़कर अन्य बराती एक मिनी बस (जेके 02 एयू/0634) से वापस लौट रहे थे।
बस में 20 से 25 लोग मौजूद थे। रात हो जाने के कारण पहाड़ी रास्ते पर अंधेरा था। नरलू के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन लगभग डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन गिरने के बाद जब शोर मचा तो स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए और हादसे की सूचना पुलिस को देने के साथ ही एंबुलेंस को बुला लिया।
लोगों ने निजी स्तर पर घायलों को वहां से निकाल कर अरनास स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं।