फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

खाई में गिरने से दो जवानों की मौत

विज्ञापन
accident
श्रीनगर/गांदरबल। उत्तरी कश्मीर के सीमांत ज़िले कुपवाड़ा के गुरेज सेक्टर में पैर फिसलकर खाई में गिरने से सेना के एक जवान की मौत हो गई । एक अन्य हादसे श्रीनगर-लेह हाईवे पर गांदरबल के पास एक सैन्य वाहन खाई में गिरने से एक अन्य जवान की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुरेज सेक्टर के चकवाली तुलेल में एलओसी के करीब 6 मराठा इंफेंटरी रेजीमेंट की का जवान एलओसी के चकवाली तुलेल एलओसी पर स्थित अग्रिम चौकी रेखा के करीब पेट्रोलिंग पार्टी का हिस्सा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। सूत्रों ने बताया कि सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव को हेलिकॉप्टर में श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल लाया गया। हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

दूसरी घटना के बारे में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लेह से श्रीनगर की ओर जाने वाले एक काफिले का सेना का एक वाहन रंगा-जोजिला में मुख्य सड़क से दुघर्टनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। हादसे में सेना के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे जवान को सोनमर्ग स्थित सैन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed