{"_id":"5ecace0e8ebc3e9045439f54","slug":"accident-jammu-news-jmu2106235113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
नौशेरा। नौशेरा में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में जहां एक की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल नौशेरा ले गई। वहीं दोनों घायलों को भी उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
पहला हादसा नौशेरा से 14 किलोमीटर दूर राजल-गर्ण लिंक मार्ग पर हुआ। गर्ण से राजल की ओर एक कार आ रही थी। अचानक चालक का कार से नियंत्रण हट गया और कार गहरी खाई में जाकर पलट गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची नौशेरा पुलिस ने कार से चालक को निकाला और उपजिला अस्पताल नौशेरा ले गए जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के बताया कि जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान अजय कुमार (35) पुत्र प्रेमनाथ निवासी जवाहर नगर राजोरी के रूप में हुई।
दूसरा हादसा जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ठालका के समीप हुआ। जम्मू से राजोरी जा रही मारुति कार ठालका के समीप अनियंत्रित हो खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमे चालक समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय नौशेरा में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार दोनों घायल विजय शर्मा (35) और प्रमोद चंद्र निवासी जवाहर नगर राजोरी के हैं।