फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

मकान गिरा, महिला की मौत

विज्ञापन
accident
आरएस पुरा। गांव जिंदल मेड़ूू में वीरवार रात से हो रही रुक-रुक कर बारिश के चलते एक कच्चे मकान की छत गिरने से चार लोग घायल हो गए। इसमें से एक महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान तोषी देवी पत्नी दर्शन लाल के रूप में हुई। घायलोें को पुलिस ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने महिला को मृत लाया घोषित कर दिया। घायलों में रेखा देवी पत्नी नरेश कुमार, सुरेखा पुत्री दर्शन लाल, रुचिका पुत्री दर्शन लाल को जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जिंदल मेड़ूू निवासी दर्शन लाल पत्नी ओर दो बच्चों के साथ वीरवार की रात परिवार के साथ घर में सोए हुए। इस बीच रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते उनके कच्चा मकान ढह गया। मकान ढहने से उनमें चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोगे मौके पर पहुंचे साथ ही सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मलबे से चारों को निकालकर घायल अवस्था में उपजिला पहुंचाया। जहां महिला तोषी देवी को डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। जबकि तीन अन्य को प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed