फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accident in Samba Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीरः सांबा में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, देखें ये वीडियो

Mon, 24 Feb 2020 12:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
road accident in Samba Jammu Kashmir
सांबा सड़क हादसा - फोटो : ani

सांबा जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए, जबकि एक कार व मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह कुचल गए। पहला सड़क हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य चौक के नजदीक हुआ।

विज्ञापन


इसमें एक ट्रक बेकाबू होकर बॉर्डर मार्ग पर पलट गया। ट्रक एक कार व मोटरसाइकिल को चपेट में लेते हुए बुरी तरह से कुचल दिया। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान भाग कर लोगों ने अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह लगभग 8 बजे एक ट्रक नंबर पीबी-10 एफवी-0217 बेकाबू होकर पलट गया, जिसने सड़क किनारे खड़ी एक बिना नंबर की सेंट्रो आई-20 कार व मोटरसाइकिल जेके 21बी- 1815 को बुरी तरह से कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की वजह ट्रक का टायर फटना बताया जा रहा है, जिसके बाद संतुलन खोने के बाद ट्रक चालक ने सतर्कता बरतते हुए ट्रक को बार्डर मार्ग की ओर मोड़ दिया, जिससे कोई भी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
 

 

वहीं दूसरा सड़का हादसा सांबा-मानसर मार्ग पर मनानू के पास पेश आया। जहां मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र चतरू राम व विक्की कुमार पुत्र सतपाल निवासी पल्थ, सांबा के रूप में की गई, जिन्हें सांबा के जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू के जीएमसी रेफर कर दिया गया।

तीसरा हादसा सांबा के दियानी में पेश आया। जहां एक सेंट्रो आई-20 कार डिवाइडर से जा टकराई। इसमें सवार चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे में घायलों को तुरंत सांबा के जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान वीर बहादुर सिंह, पुत्र कमल सिंह, निवासी बरनोटी, बंटी शर्मा पुत्र प्रदीप कुमार, दिवांकर सिंह पुत्र मुल्तान सिंह निवासी बरनोटी, वरुण सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी बुद्धी, कठुआ के रूप में की गई है।

चौथा हादसा सांबा के बस स्टैंड के पास पेश आया, जिसमें एक राहगीर को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विरेंद्र बडयाल, पुत्र पुरुषोत्तम बडयाल निवासी रविदास मोहल्ला सांबा के रूप में हुई है। पुलिस ने इन सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed