फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

कार पर गिरे पत्थर, एक की मौत

विज्ञापन
accident
रामबन। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पंथयाल इलाके में एक ऑल्टो कार पर पत्थर और पस्सी गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान शकील अहमद भट पुत्र गुलजार अहमद भट निवासी नूर बाग श्रीनगर के रूप में हुई है। इस माह बर्फबारी और बारिश के दौरान जिले भर में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन और हादसे में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को शकील अहमद भट अपनी ऑल्टो कार नंबर जेके01 एफ 5133 से श्रीनगर की तरफ जा रहा था। पंथयाल इलाके के बीच उसकी कार पर पहाड़ी से पत्थर और पस्सी गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रामसू पुलिस ने मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत से उसे बाहर निकाला और पीएचसी रामसू पहुंचाया। जहां उसे डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताओं के लिए शव को पीएचसी रामसू में रखा है। एसएचओ पुलिस स्टेशन रामसू जावेद अहमद ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed