{"_id":"5dee92be8ebc3e87a82053ae","slug":"accident-jammu-news-jmu19900063","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं की छात्रा ने चिनाब में कूद कर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं की छात्रा ने चिनाब में कूद कर आत्महत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे के नए पुल से दरिया चिनाब में 11वीं कक्षा की छात्रा ने छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चला। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार करीब 12 बजे नए पुल से एक छात्रा ने दरिया में छलांग लगा दी। उसे चंदिया घाट पर कुछ लोगों ने बाहर निकाला। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। उसकी पहचान संजना शर्मा (17) पुत्री पुरुषोत्तम शर्मा निवासी वाडेयल ब्राह्मण आरएस पुरा के रूप में हुई। वह तीन दिन से रोज आरएस पुरा हायर सेकेंडरी स्कूल आती, मगर स्कूल नही जाती थी। पुलिस जांच कर रही है किन परिस्थितियों में छात्रा नए पुल पर पहुंची, कौन-कौन उसके साथ था। ब्यूरो
कार की टक्कर में महिला घायल
बाड़ी ब्राह्मणा। क्षेत्र में एक दुर्घटना का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जीना बीबी पत्नी थोड़ू मोहम्मद निवासी मीन सरकार रविवार शाम को जरूरी काम से बाड़ी ब्राह्मणा में गैस प्लांट के नजदीक से गुजर रही थीं। उसे पीछे से आई एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह जमीन पर जा गिरी। देखते ही देखते लोग वहां पर इकट्ठे हो गए। मौके पर खड़े लोगों ने उसके घर वालों को सूचित किया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए लुधियाना ले गए। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो