{"_id":"623e2b398fe6cf06d7580ef2","slug":"accident-jammu-city-news-jmu256465774","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरोटा: बारातियों से भरी मेटाडोर बीच सड़क पर पलटी, 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा: बारातियों से भरी मेटाडोर बीच सड़क पर पलटी, 12 लोग घायल
Sat, 26 Mar 2022 09:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 09:21 AM IST
सार
नगरोटा में बारातियों से भरी मेटाडोर के पलटने से 12 लोग घायल हो गए। इसमें सिर्फ महिलाएं और बच्चे सवार थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नगरोटा के पंतजग्राई के पास बारातियों से भरी मेटाडोर बीच सड़क पर पलट गई। इसमें 12 लोग गंभीर घायल हो गए। इसमें एक पांच साल का बच्चा भी है। बारात जम्मू के खेरी से नगरोटा की ओर जा रही थी। हादसे के बाद मेटाडोर के चालक और सह चालक फरार हो गए। घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मेटाडोर काफी रफ्तार में थी। इसकी वजह से यह हादसा हुआ। मेटाडोर में सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही थे। बाकी के लोग दूसरे वाहनों में जा रहे थे। हादसा होने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से इनको अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों ने बताया कि वह चालक को बोल रहे थे कि धीमी रफ्तार से चले। लेकिन वह बात नहीं मानी।
विज्ञापन
घायलों में घरोटा की खुर्शीद बीबी सरया, पांच साल का सुल्तान, शहनाज खेरी, बेगम बीबी, पांच साल की बच्ची सरया फातिमा, नसरीन, मुमताज, बशरा बीबी, रजिया बीबी, तानिया, रशीदा बीबी, बानो बीबी शामिल हैं। खुर्शीद को छोड़कर बाकी सब खेरी के रहने वाले हैं। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई।
विज्ञापन