फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nagrota Matador accident overturned road 12 people injured

नगरोटा: बारातियों से भरी मेटाडोर बीच सड़क पर पलटी, 12 लोग घायल

Sat, 26 Mar 2022 09:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2022 09:21 AM IST
सार

नगरोटा में बारातियों से भरी मेटाडोर के पलटने से 12 लोग घायल हो गए। इसमें सिर्फ महिलाएं और बच्चे सवार थे।

विज्ञापन
Nagrota Matador accident overturned road 12 people injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगरोटा के पंतजग्राई के पास बारातियों से भरी मेटाडोर बीच सड़क पर पलट गई। इसमें 12 लोग गंभीर घायल हो गए। इसमें एक पांच साल का बच्चा भी है। बारात जम्मू के खेरी से नगरोटा की ओर जा रही थी। हादसे के बाद मेटाडोर के चालक और सह चालक फरार हो गए। घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेटाडोर काफी रफ्तार में थी। इसकी वजह से यह हादसा हुआ। मेटाडोर में सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही थे। बाकी के लोग दूसरे वाहनों में जा रहे थे। हादसा होने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से इनको अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों ने बताया कि वह चालक को बोल रहे थे कि धीमी रफ्तार से चले। लेकिन वह बात नहीं मानी।
विज्ञापन


घायलों में घरोटा की खुर्शीद बीबी सरया, पांच साल का सुल्तान, शहनाज खेरी, बेगम बीबी, पांच साल की बच्ची सरया फातिमा, नसरीन, मुमताज, बशरा बीबी, रजिया बीबी, तानिया, रशीदा बीबी, बानो बीबी शामिल हैं। खुर्शीद को छोड़कर बाकी सब खेरी के रहने वाले हैं। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed