फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को टक्कर मारी, हादसे के बाद चालक फरार

विज्ञापन
accident
जम्मू। कालूचक में चौधरी पैलेस के पास हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गंग्याल स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारकर भागे अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चौधरी प्लेस के पास हादसा रविवार दोपहर को हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों की पहचान अंचल सिंह, नसीब चंद और सुन्नी कुमार तीनों निवासी कालूचक के तौर पर हुई है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने उसकी नाकाबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। देर शाम खबर लिखे जाने तक आरोपी पकड़ा नहीं गया था।
विज्ञापन

स्कूटी से टक्कर में बाइक सवार घायल
जम्मू। गुढ़ा बख्शी नगर में स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान पारूल निवासी डोगरा हाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल गुजराल और ज्यौड़ियां में हुए हादसों में चार घायल
जम्मू। इसके अलावा शहर में दो अन्य हादसे भी हुए। इसमें चार लोग घायल हो गए। पहला हादसा गोल गुजराल में हुआ। यहां बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे में कुलबीर सिंह निवासी गोल गुजराल और गोपी किशन निवासी भद्रवाह घायल हो गए। कुलबीर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरा हादसा ज्यौड़ियां में हुआ। यहां कार ने बाइक को टक्कर मारी है। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जीएमसी में चल रहा है। इनकी पहचान सुनील कुमार निवासी नई बस्ती और अजय कुमार नई बस्ती परगवाल के तौर पर हुई है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद लोग इकट्ठे हुए और घायलों को पुलिस की सहायता से जीएमसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed