{"_id":"6473b8517a93ffa2d004b204","slug":"accident-in-vijaypur-samba-news-c-10-jam1008-127115-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार युवती को भी आईं चोटें, अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। गुड़ा मोड़ इलाके में रविवार को एक सड़क हादसे में एक महिला और एक युवती घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक ऑल्टो कार गुड़ा मोड़ से गुड़ा सलाथिया की तरफ जा रही थी। रेलवे फाटक से पहले शिव मंदिर के पास कार चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और स्कूटी को टक्कर मार दी। बाद में कार एक दुकान से जा टकराई।
इस हादसे में स्कूटी पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी पहचान शिवाली चाढ़क पत्नी अरुण सिंह निवासी गुड़ा मोड़ वार्ड 7 विजयपुर के रूप में हुई है। वहीं, कार में सवार एक युवती को भी चोटें आई हैं। उसकी पहचान मुस्कान चौधरी के रूप में हुई है। हादसे को देख स्थानीय लोगों ने घायलों को इमरजेंसी हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हादसे में घायल महिला शिवाली चाढ़क जो ज्यादा चोटें लगने से उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए पंजाब ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।