{"_id":"661cd56695628b68be09ad8f","slug":"accident-in-pulwama-speeding-suv-car-crushed-eight-people-woman-dies-driver-absconds-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में हादसा : तेज रफ्तार एसयूवी कार ने आठ लोगों को रौंदा; महिला की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में हादसा : तेज रफ्तार एसयूवी कार ने आठ लोगों को रौंदा; महिला की मौत, चालक फरार
Mon, 15 Apr 2024 12:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:51 PM IST
सार
पुलवामा में तेज रफ्तार एसयूवी कार ने आठ लोगों को रौंद डाला। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हैं। चालक फरार है, जो एसयूवी गाड़ी में जम्मू से श्रीनगर जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलवामा जिले के अवंतिपोरा के चेरसू इलाके में एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने आठ लोगों को रौंद डाला। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हैं। चालक फरार है, जो एसयूवी गाड़ी में जम्मू से श्रीनगर जा रहा था।
विज्ञापन
घायलों में पांच की पहचान अब्दुल हमीद तेली और उसकी पत्नी लाली जान निवासी पाकरपोरा, जुबेदा पत्नी जाकिर हुसैन बंद, आलिमा जान निवासी पांपोर और नूरुल्लाद मिया (बिहार) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल (एसएमएचएस) श्रीनगर में रेफर किया गया है। चार का इलाज सीएचसी अवंतिपोरा में चल रहा है। हादसे में पंजगाम के मुदस्सिर अहमद गनी की पत्नी सुमिजान की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन