फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident in jammu

Jammu News: हादसे में जान गंवाने वाले मोनू की कुछ दिन बाद सगाई थी

विज्ञापन
accident in jammu
जम्मू। नरवाल में मंगलवार को हादसे में जान गंवाने वाले मोनू की कुछ दिन बाद सगाई होने वाली थी। मोनू ने 24 दिन पहले जलती चिता के साथ इंस्टाग्राम पर रील भी डाली थी। मोनू मूल रूप से दिल्ली और इस समय नरवाल के राजीव नगर में रहता था। बुधवार पोस्टमार्टम करवाकर शव भाई को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोनू ने 13 अप्रैल को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्रम पर एक रील सांझा की। इस रील में बैकग्राउंड में एक जलती हुई चिता दिख रही है। साथ ही रील में लिखा हुआ बाडी, पैसा और प्यार। अब यह रील मोनू ने क्यों और किस मकसद से साझा की। इसका जवाब मोनू के मरने के साथ ही खत्म हो गया। मोनू के मां बाप इस दुनिया में नहीं हैं। एक भाई साथ रहता है, जिसे इसके बारे में कुछ खास पता नहीं है। वह बस इतना ही जानता है कि 20 दिन पहले ही भाई नरवाल में एक निजी कंपनी के लिए काम पर लगा था। कंपनी के मालिक ने उसे बाइक (जेके08ए 6053) दी थी। इस बाइक के चलने की अवधि भी खत्म हो चुकी है। मंगलवार को वह बाइक लेकर कहीं जा रहा था। तभी बाइक पहले एक दीवार और बाद में खंबे से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। मोनू के दो भाई दिल्ली में भी रहते हैं। इस समय वह राजीव नगर में झुग्गियों में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed