फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident in Doda car fell into ditch TSO mangat ram thakur and his wife died

Doda Accident: डोडा में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी, TSO और उनकी पत्नी की मौत

Tue, 13 Dec 2022 01:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 13 Dec 2022 01:57 PM IST
सार

डोडा के अस्सर क्षेत्र में ठाठरी से जम्मू जा रही आल्टो कार दुर्घटना शिकार हो गई। इस हादसे में टीएसओ मंगत राम ठाकुर और उनकी पत्नी को मौत हो गई है।

विज्ञापन
accident in Doda car fell into ditch TSO mangat ram thakur and his wife died
Doda Accident - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला डोडा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिले के अस्सर क्षेत्र में एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट खाई में जा गिरी। इसमें दो लोगों की मौत की सूचना है। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डोडा के अस्सर क्षेत्र में ठाठरी से जम्मू जा रही आल्टो कार दुर्घटना शिकार हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में एफसीएस विभाग के तहसील सप्लाई ऑफिसर (टीएसओ) मंगत राम ठाकुर और उनकी पत्नी सवार थीं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल टीएसओ मंगत राम को जीएमसी डोडा पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। टीएसओ मंगत राम भलेस्सा में तैनात थे। अधिकारी और उनकी पत्नी की मौत से भल्लेसा तहसील और उनके विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed