फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Accident in Akhnoor

Jammu News: तेज रफ्तार ने निगलीं दो जानें, 10वीं के छात्र और बस के सहचालक की मौत

विज्ञापन
Accident in Akhnoor
ज्यौड़ियां क्षेत्र में हुए दोनों हादसे, किशोर और युवक की मौत से इलाके में शोक की लहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर/ज्यौड़ियां। उप जिले में रविवार को दो हादसों में एक 10वीं के छात्र और एक बस के सहचालक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों की घटनाएं तेज रफ्तार के कारण हुई हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों में यातायात विभाग के खिलाफ रोष है। उनका कहना है कि विभाग नियम तोड़ने वालों पर ठीक से कार्रवाई नहीं करता। इसलिए, क्षेत्र में एक दिन में दो जानें चली गईं।
पहली घटना ज्यौड़ियां के गांव बल्ले-दा-बाग में हुई। यहां बस से गिरकर एक सहचालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक बस (जेके02सीसी-5749) अखनूर से पलांवाला जा रही थी। सवारियों को लेकर जब बस गांव बल्ले-दा-बाग में पहुंची तो बस का सहचालक पीछे के दरवाजे से चलती बस से गिर गया। चश्मदीदों का कहना है कि बस ओवरलोड थी और चालक उसे तेजी से दौड़ा रहा था। सहचालक पीछे के दरवाजे पर सवारियों से पैसे ले रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह बस से गिर गया। कुछ राहगीरों ने उसे उप जिला अस्पताल अखनूर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहचालक की पहचान साहिल चिब (25) निवासी टकवाल परगवाल के रूप में हुई है। इस सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्त में लिया है। उसकी पहचान प्रेमपाल निवासी गढ़खाल अखनूर के रूप में हुई है। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

दूसरी घटना ज्यौड़ियां के जड़ मोड़ चौक से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पंजग्राईं सड़क पर पीरबाबा के पास हुई। यहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से 10वीं के छात्र की मौत हो गई। उसकी पहचान अर्जुन शर्मा पुत्र गणेश दास निवासी चजड़ ढोकखालसा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग साढ़े 10 बजे अर्जुन घर से नाई की दुकान पर बाल कटवाने के लिए गया था। वापस घर आते समय वह ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठ गया जो उसके घर की तरफ आ रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर तेज चल रहा था, जिसका एक मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर पलटने से अर्जुन ट्रॉली के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर किशोर को बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव का अखनूर उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। शाम को गांव के श्मशान घाट में किशोर का अंतिम संस्कार किया गया। अर्जुन शर्मा 10वीं का छात्र था और सरकारी हाई स्कूल पंजग्राईं में पढ़ता था। वह तीन भाइयों में मंझला था। पिता मजदूरी कर तीनों भाइयों को पाल रहे थे। घटना के बाद से ट्रैक्टर चालक फरार है।

----
दुर्घटनाओं पर लोगों ने जताया रोष
दोनों घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस के खिलाफ रोष जताया है। लोगों का कहना है यातायात पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई नहीं करती। इससे क्षेत्र में सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। रविवार को हुए सड़क हादसों में लोगों का कहना है कि बस का ओवरलोड होना हादसे का कारण है। वहीं, जिस ट्रैक्टर ट्रॉली से किशोर की मौत हुई, वह बिना नंबर की थी। मतलब, दोनों ही घटनाओं में यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed