फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident in akhnoor

Jammu News: कार ने ट्यूशन से लौट रहे विद्यार्थियों को मारी टक्कर, एक छात्रा समेत दो की मौत

विज्ञापन
accident in akhnoor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। कस्बे ज्यौड़ियां मार्ग पर गांव कोटगढी के पास एक कार ने ट्यूशन पढ़कर आ रहे छात्र-छात्राओं को चपेट में लिया। कार चालक ने विद्यार्थियों को टक्कर मारने के बाद तीन वाहनों में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक छात्रा समेत दो की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक छात्र को गंभीर अवस्था में जीएमसी रेफर कर दिया, मौके से कार चालक फरार हो गया।
शनिवार शाम को कस्बे के सटे ज्यौडि़यां रोड के गांव कोटगढी (बाले बाग) के पास अखनूर से ज्यौड़ियां जा रही स्विफ्ट कार जेकेओ टू सीएम 1378 ने ट्यूशन पढ़कर आ रहे आधा दर्जन छात्र-छात्राओं को चपेट में ले लिया। इसके बाद कार आगे जा कर विपरीत दिशा में आ रही एक आल्टो को टक्कर मार दी, जिस पर आल्टो कार सड़क पर खड़े टिप्पर से भिड़ गई। इस हादसे में पैदल चल रहे चार छात्र-छात्राएं घायल हो गई। उन्हेें उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया। इस हादसे में दसवीं कक्षा की छात्रा मिताली शर्मा की मौत हो गई, जबकि छात्र केशव शर्मा पुत्र तिलकराज निवाीस बूढा ब्राह्मणा को जीएमसी रेफर कर दिया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य छात्र घायलों में धुर्व शर्मा और आल्टो में सवार दंपति राजेंद्र कुमार और बब्ली शामिल हैं, उनके दो बच्चों को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

सभी छात्र ट्यूशन पढ़कर घर आ रहे थे। इनके साथ अन्य दस छात्र भी पीछे कुछ दूरी पर थे। सभी छात्र एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।
उधर मौके से स्विफ्ट कार का चालक फरार हो गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी। मौके पर थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने यातायात को सुचारु किया जो एक घंटे तक दुर्घटना से बंद थी। थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया तेज गति से कार ने पैदल चल रहे छात्रों को चपेट में ले लिया , जिसमें छात्रा की मौत हुई है। चार अन्य घायल हैं, मौके से आरोपी चालक फरार है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed