{"_id":"62a77ee70fed8b26c06e7f58","slug":"accident-doda-news-jmu2618544105","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की खरीदारी करने जा रहे एक व्यक्ति की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की खरीदारी करने जा रहे एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा। जिला मुख्यालय से कोई 25 किमी दूर धार दश्नान में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जीएमसी डोडा में जारी है।
हादसा सोमवार को दोपहर ढाई बजे के आसपास हुआ जब धड़ा से दो लोग एक ऑल्टो कार (जेके 06ए 4671) में सवार होकर शादी के लिए सामान खरीदने डोडा शहर आ रहे थे। जब वे धार दश्नान पहुंचे तो चालक का नियंत्रक कार से खो गया और कार तेज रफ्तार में सड़क पर पलट गई। घटना में दोनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक घायल साकिक पुत्र जावेद इकबाल निवासी डोडा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायल सुहेल अहमद पुत्र जाकिर हुसैन निवासी ठाटरी को जीएमसी डोडा रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों के हवाले कर दिया है, और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।