{"_id":"5f42b3ce8ebc3e3d233dc237","slug":"accident-doda-news-jmu21710194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईको वैन नदी में गिरी, एक घायल और एक व्यक्ति लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईको वैन नदी में गिरी, एक घायल और एक व्यक्ति लापता
विज्ञापन
डोडा। ठाठरी से बोंजवा की ओर जा रही ईको वैन शनिवार रात को कहरा के निकट कालनाई नदी में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, एक लापता है। घायल की पहचान मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद शफी निवासी भाथरी तहसील कहारा (डोडा) और तस्कीन अली (22) पुत्र जावेद अहमद निवासी भाथरी लापता है। रविवार को दिनभर लापता की तलाश में अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार डोडा के सब डिवीजन कंधों के अंतर्गत शनिवार रात को आठ बजे एक बिना नंबर ईको वैन अनियंत्रित हो कर कालनाई नदी में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है और दूसरा लापता है। वाहन देर शाम ठाठरी से बोंजवा की ओर जा रहा था। गंदो बोंजवा संपर्क मार्ग पर कहरा के निकट अनियंत्रित हो कर नदी में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
बड़ी मशक्कत के बाद वाहन को नदी से बाहर निकाला। वहीं, घायल को ट्रामा अस्पताल ठाठरी पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल के अनुसार एक व्यक्ति उसके साथ और मौजूद था, जो लापता है। रविवार को दिनभर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन को सुराग नहीं मिला है।