{"_id":"65f000a5bab6530c40087560","slug":"accident-death-rspura-news-c-269-1-jou1001-100764-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ई-रिक्शा व घोड़ा गाड़ी की टक्कर, घायल महिला की जीएमसी में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ई-रिक्शा व घोड़ा गाड़ी की टक्कर, घायल महिला की जीएमसी में मौत
विज्ञापन
-खौड़ के भोरपुर मोड़ पर हादसा, रिक्शा चालक सहित दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ क्षेत्र के भोरपुर मोड़ पर ई-रिक्शा और घोड़ा गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में रिक्शा चालक सहित दो महिलाएं जख्मी हो गईं। इनमें से एक महिला ने जीएमसी जम्मू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान बचनो देवी पत्नी रतन सिंह चौधरी निवासी भोरपुर के रूप में हुई है।
खौड़ पुलिस के अनुसार गांव भोरपुर निवासी चार महिलाएं किसी कार्यक्रम में शामिल होने ई-रिक्शा से गांव मट्टू में जा रही थीं। भोरपुर मोड़ पर पहुंचीं तो घोड़ा गाड़ी अचानक बीच सड़क आ गई। ई-रिक्शा की भी गति तेज थी, जिससे चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में बचनो देवी निवासी भोरपुर और अनीता देवी पत्नी बहादुर सिंह निवासी निवासी भोरपुर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी ज्यौड़ियां से प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बचनो देवी की मौत हो गई। घायल अनीता की हालत स्थिर बताई जा रही है। रिक्शा चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। खौड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।