फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Accident at Ring Road, Along Father & Son three Died

Jammu News: रिंग रोड पर बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

विज्ञापन
Accident at Ring Road, Along Father & Son three Died
अस्पताल में मृतकों के परिजन विलाप करते, साथ क्षतिग्रस्त बाइक: स्रोत संवाद
-परिवार के अनुरोध पर बिना पोस्टमार्टम ही दे दिए शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सतवारी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते सुहांजना के पास रिंग रोड पर वीरवार शाम सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पिता-पुत्र थे। तीनों बाइक पर जा रहे थे। बाइक पर जाते वक्त एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हालांकि मृतकों के परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शवों को ले गए। इसके लिए जम्मू के एडीसी से अनुमति ली गई। सतवारी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार फलांय मंडाल के छन्नी नानक के रहने वाले 62 वर्षीय फरीद अहमद, फरीद का 28 वर्षीय बेटा शकील अहमद और 38 वर्षीय भांजा मोहम्मद लतीफ तीनों बाइक (जेके02डीएच 7947) पर थे। तीनों रिंग रोड से अपने घर को जा रहे थे। जैसे ही ये लोग सुहांजना के पास पहुंचे और टर्न लेने लगे। तभी एक अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रिंग रोड से ही गुजरने वाले कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जीएमसी पहुंचाया। यहां जांच में फरीद और शकील को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि लतीफ की कुछ देर बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। परिजनों और रिश्तेदारों का कहना है कि किस वाहन ने टक्कर मारी है। इसके बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस की तरफ से सूचित किया था कि एक्सीडेंट हो गया है। जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि तीनों की मौत हो गई है। वहीं परिजनों के अनुरोध पर देर शाम को मृतकों के बिना पोस्टमार्टम ही शव दे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जिंदगियां लील चुका है रिंग रोड
रिंग रोड पर पिछले दो वर्ष में एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। बिश्नाह, विजयपुर, मीरां साहिब, घरोटा और सतवारी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सड़क हादसे हो चुके हैं। बता दें कि रिंग रोड अभी आधा-अधूरा है। रोड पर वाहनों के चलने का कोई सिस्टम नहीं है। वाहन तेज गति से चलते हैं। इसी के चलते सड़क हादसे होते हैं।

दो दिन पहले ही दो कारों की हुई थी आमने-सामने टक्कर
अभी दो दिन पहले ही रिंग रोड पर कोटली मियां फतेह के पास दो कारों की टक्कर हो गई थी। इसमें चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए थे।

अस्पताल में मृतकों के परिजन विलाप करते, साथ क्षतिग्रस्त बाइक: स्रोत संवाद

अस्पताल में मृतकों के परिजन विलाप करते, साथ क्षतिग्रस्त बाइक: स्रोत संवाद

अस्पताल में मृतकों के परिजन विलाप करते, साथ क्षतिग्रस्त बाइक: स्रोत संवाद

अस्पताल में मृतकों के परिजन विलाप करते, साथ क्षतिग्रस्त बाइक: स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed