{"_id":"66835cf4b051507e730004e4","slug":"accident-at-highway-two-injured-jammu-news-c-10-jam1008-392488-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो गंभीर
विज्ञापन
नगरोटा पुलिस थाने में बीएनएस के तहत हुआ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा पुलिस थाने के क्षेत्राधिकार एस मोड़ पंजगराइन में सड़क हादसा हुआ। इसमें एक बस और बाइक की टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नगरोटा पुलिस थाने में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 ए के तहत केस दर्ज हुआ है
जानकारी के अनुसार बस (जेके02एजी8077) जम्मू से कटड़ा की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी। एस मोड़ पर चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और उधमपुर से जम्मू की तरफ आ रही बाइक (जेके20सी5336) को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक शंकर सिंह पुत्र काका राम निवासी रियासी और विश्वनाथ प्रताप सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू लाया गया है जहां उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है। नगरोटा पुलिस ने इसमें एफआईआर नंबर 192/2024 u/S281/125a बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। ब्यूरो