फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

जम्मू से मेंढर जा रही तेज रफ्तार बस पलटने से 20 यात्री घायल

विज्ञापन
accident
अखनूर। जम्मू से मेंढर जा रही तेज रफ्तार बस चौकी चोहरा में पलटने से 20 यात्री घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को चौकी चौहरा एक्सीडेंटल अस्पताल पहुंचाया, जहां से सात को उप जिला अस्पताल अखनूर रेफर कर दिया गया। वहीं, तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। मौके से चालक फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को जम्मू से मेंढर जा रही बस (जेके 2 एएस 3893) चौकी चोहरा क्षेत्र में तुंगी मोड़ पर तेज रफ्तार होने पर अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में 20 सवारियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं। हादसे की आवाज सुन कर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को चौकी चौहरा एक्सीडेंटल अस्पताल पहुंचाया। वहां से सात घायलों को बेहतर उपचार के लिए उप जिला अस्पताल अखनूर रेफर कर दिया गया। वहीं, अखनूर अस्पताल में पहुंचने पर तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। इनमें सपना देवी निवासी नारकला सरोर, मोहम्मद इंतयाज निवासी मेंढर और निमो देवी शामिल हैं। 13 घायलों को उपचार एक्सीडेंटल अस्पताल चौकी चोहरा में जारी है।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक फरार है। सूचना मिलते ही तहसीलदार सुरेंद्र सिंह और थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने उपजिला अस्पताल अखनूर में पहुंच कर घायलों कर स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बीएमओ मोहम्मद सलीम खान ने बताया सभी घायलों का उपचार जारी है, तीन को जीएमसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में यह लोग हुए घायल
सत पाल (50) निवासी चंदन (चौकी चोहरा), स्वाति शर्मा (16) और कमलेश देवी (40) दोनों निवासी बरुई, शक्ति कुमार (34) निवासी जम्मू, सदर दीन (60) निवासी पुंछ, शफीक अहमद (35) निवासी राजौरी, मोहम्मद आसिफ (19) निवासी मेंढर, मोहम्मद इम्तियाज (37) निवासी मेंढर, गीता देवी (40) निवासी जम्मू, मोहम्मद इम्तियाज (19) निवासी मेंढर, जीवन मिश्रा (28) निवासी ओडिशा, भूपिंदर सिंह (19) निवासी पुंछ, निम्मो देवी (42) निवासी बिश्नाह, संजय कुमार निवासी बिश्नाह, सपना देवी (24) निवासी बिश्नाह, केशव (18) निवासी छत्तीसगढ़, महेंद्र निसार (29) निवासी छत्तीसगढ़, अभिषेक निषाद निवासी छत्तीसगढ़, मुकुंद राम (31) निवासी छत्तीसगढ़, शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed