{"_id":"62dee9f28164d41f612258fe","slug":"accident-akhnoor-news-jmu2646735102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री की कार में ट्रक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री की कार में ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन
अखनूर में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त पूर्व मंत्री की मार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। पुंछ रोड पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा का वाहन विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ गया। इस हादसे में पूर्व मंत्री बाल-बाल बच गए। हादसे में पीए सहित चार लोग घायल हो गए हैं।
सोमवार दोपहर बाद पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा फाच्युनर कार जेकेओ 2 सीजे 1818 से अखनूर से भांवला जा रहे थे। इस बीच गांव टांडा तूंगी मोड़ के पास विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक नंबर जेकेओ 2-सी एस 8871 से पूर्व मंत्री की कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में पूर्व मंत्री को कोई चोट नहीं आई, जबकि उनके पीए नरेश शर्मा, चालक प्रदीप सिंह सहित चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी को उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कार का एक हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बताया हादसे में पूर्व मंत्री को कोई चोट नहीं आई है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।
पुलिसकर्मी को स्कॉर्पियो सवार पांच युवकों ने पीटा, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। कुंजवानी मार्ग पर महमूदपुर मोड़ के करीब सड़क मार्ग पर साइड न मिलने के कारण स्कार्पियो सवार पांच युवकों ने एक मारुति आल्टो सवार पुलिसकर्मी से मारपीट की। पुलिस कर्मी ड्यूटी निभा कर डिग्याना से अपने घर बिश्नाह लौट रहा था। कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने इस घटना की जानकारी बिश्नाह थाने में दी। पुलिस ने मारपीट में घायल सर्वोत्तम दुबे की शिकायत के बाद स्कॉर्पियो सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मारपीट के शिकार पुलिसकर्मी सर्वोत्तम दुबे ने पुलिस को जिस स्कॉर्पियो सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट की उस गाड़ी का नंबर भी अपनी शिकायत में दर्ज करा दिया है।
चक मुरार में युवक के साथ मारपीट
मोटरसाइकिल सवार और स्कार्पियो की टक्कर के बाद मामला बिगड़ा
बिश्नाह। गांव चक मुरार में एक स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल सवार की टक्कर में हुई बहस मारपीट में बदल गई। इसमें रमन कुमार पुत्र राशपाल को कुछ चोटें आई हैं। रमण कुमार ने गांव के बलराम शर्मा उर्फ गोलू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बलराम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। संवाद
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत
सांबा। जिले के बाडियां में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार की रात बाडियां के हनुमान मंदिर के निकट एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। संवाद