अखनूर। कस्बे के सौहल रोड के गांव पलवां में मोटरसाइकिल और टाटा मोबाइल की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,। उन्हें स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
रविवार सुबह सौहल रोड के गांव पलवां में रोड पर विपरीत दिशा में आ रहे टाटा मोबाइल और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई, जिस पर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक सोहन कुमार निवासी कामलिया और सुनील कुमार निवासी कोडावाला गंभीर रूप से घायल हो गए। दुघर्टना स्थल पर आसपास लोगों ने दोनों को गंभीर अवस्था में उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया। मौके पर टाटा मोबाइल के फरार चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।