फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Access of fruits, nuts and handicrafts to other parts of the country will be easy

Jammu News: देश के अन्य हिस्सों तक फलों, मेवों और हस्तशिल्प की पहुंच होगी आसान

Fri, 12 Sep 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 12 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Access of fruits, nuts and handicrafts to other parts of the country will be easy
जम्मू। उत्तर रेलवे ने बडगाम से आदर्श नगर नई दिल्ली के लिए विशेष पार्सल ट्रेन सेवा शुरू की है, ट्रेन 13 को रवाना होगी। इस पर कारोबारियों, उत्पादकों ने खुशी जताई है। कश्मीर के कारोबारियों के अनुसार रेलवे की इस पहल से देश के अन्य हिस्सों में कश्मीर के उत्पाद आसानी से पहुंच सकेंगे। खास तौर से कश्मीरी सेब, अखराेट, बादाम सहित सेब, केसर, अखरोट, पशमीना शाल, कालीन और कश्मीरी हस्तशिल्प जैसी वस्तुएं भेजी जा सकेंगी। जम्मू मंडल में इस कार्गो ट्रेन का संचालन पहली बार किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे के मुताबिक, इसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करना है। इसका मुख्य उद्देश्य कश्मीर के सेब, नाशपाती और अन्य मौसमी फल उत्पादकों को लाभ देना है। इस सुविधा से व्यापारी वर्ग अपने माल बहुत ही कम समय में अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचा सकते हैं, तथा उतने ही कम समय में अपना सामान मंगवा सकते हैं। यह सड़क यातायात के मुकाबले एक किफायती विकल्प साबित होगा।
विज्ञापन


सुबह 6:15 बजे बडगाम से होगी रवाना

वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक ने बताया कि इस मालगाड़ी की पहली सेवा 13 सितंबर को आदर्श नगर दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी। शाम चार बजे अंबाला कैंट जंक्शन, रात एक बजे जम्मू के बाड़ी ब्राह्मण रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां सामान लादने और उतारने के लिए दो घंटे का ठहराव है। अलसुबह 3 बजे यह रवाना होगी। 14 सितंबर को सुबह 10:45 बजे बडगाम स्टेशन पर पहुंचेगी। 15 सितंबर को बड़गाम से समय सुबह 6:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। जम्मू के बाड़ी ब्राह्मण रेलवे स्टेशन पर दोपहर 3 बजे पहुंचेरी, यहां से डेढ़ घंटे के ठहराव के बाद शाम 4:30 पर रवाना होगी। रात 1:55 बजे यह अंबाला कैंट जंक्शन और 16 सितंबर को सुबह 5:30 बजे दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यह प्रतिदिन चलेगी और रोड यातायात से कम समय करीब 23 घंटे में अपनी यात्रा पूरी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित समय में करनी होगी लोडिंग-अनलोडिंग
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पार्सल को निर्धारित ठहराव के भीतर ही लोड और अनलोड करना होगा। इंटरचेंज समय का ध्यान रखना होगा। किसी भी यात्री को वीपी या एसएलआर में ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी। चालक दल बदलने वाले स्थानों पर आरपीएफ तैनात किया जाएगा। उपरोक्त सेवा प्रारंभ में संचालन की तिथि से एक वर्ष की अवधि के लिए पायलट आधार पर चलाई जाएगी।


गुरुग्राम के वरुण मित्तल ने भेजे 23 मीट्रिक टन सेब - फोटो


श्रीनगर। गुरुग्राम के रहने वाले कारोबारी वरुण मित्तल ने इस ट्रायल मालगाड़ी में कश्मीर के सेब की पेटियां भेजी हैं। वरुण ने अमर उजाला को बताया कि वह कश्मीर में जमीन लीज पर लेकर खेती कराते हैं। वह करीब चार साल से यहां खेती करा रहे हैं। मौसम और हाईवे बंद होने के बाद से वह अपने फल दिल्ली नहीं भेज पा रहे थे। उन्होंने रेलवे के उच्च अधिकारियों से मालगाड़ी से सामान भेजने के लिए निवेदन किया था।उन्हें 23 मीट्रिक टन माल को लादने का परमिट मिला है। इसमें करीब 2000 डिब्बे सेब के लादकर ट्रेन को वीरवार शाम को रवाना किया गया है। इसमें से कुछ माल जम्मू में उतारा जाएगा, बाकी आदर्श नगर दिल्ली जाएगा। वहां से इसे मंडी भेजा जाएगा। ब्यूरो

उपराज्यपाल ने जताया रेल मंत्री का आभार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मालगाड़ी के संचालन के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्हाेंने वीरवार को एक्स पर लिखा-बडगाम से नई दिल्ली तक चलने वाली दैनिक पार्सल ट्रेन से सेब उत्पादकों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति मैं कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

रेल मंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट, लिखा- घाटी में कनेक्टिविटी बेहतर हुई
रेल मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा था कि कश्मीर के सेब उत्पादकों का सशक्तिकरण, जम्मू-श्रीनगर लाइन चालू होने से कश्मीर घाटी में कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। रेलवे 13 सितंबर 2025 से कश्मीर घाटी के बडगाम से दिल्ली के आदर्श नगर स्टेशन तक एक दैनिक समय-सारिणी वाली पार्सल ट्रेन शुरू कर रहा है। बड़गाम से दिल्ली के लिए सेब ले जाने वाली दो पार्सल वैन की लोडिंग आज से शुरू हो रही है। ब्यूरो


चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया स्वागत
श्रीनगर। कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कश्मीर घाटी के बडगाम से दिल्ली तक सेब पहुंचाने के लिए पार्सल ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा का स्वागत किया है। इससे प्रमुख बाज़ारों के साथ बागवानी क्षेत्र को राहत मिलने की उम्मीद है। वीरवार को जारी बयान में कहा कि यह निर्णय ऐसे महत्वपूर्ण समय में लिया गया है जब कश्मीर में फल उत्पादकों को मौसम की अनिश्चितताओं के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़कों के अवरुद्ध होने और फलों से लदे ट्रकों की आवाजाही में व्यवधान के कारण लगातार नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। एक समर्पित पार्सल ट्रेन सेवा शुरू होने से इन चुनौतियों में उल्लेखनीय कमी आएगी, और उत्पादकों और व्यापारियों को जल्दी खराब होने वाले उत्पादों की त्वरित आवाजाही के लिए भरोसेमंद विकल्प मिलेगा। यह पहल न केवल कश्मीर के सेबों की गुणवत्ता को बनाए रखने में मदद करेगी, बल्कि उन उत्पादकों और व्यापारियों का विश्वास भी मजबूत करेगी जो लंबे समय से सुरक्षित परिवहन सुविधाओं की मांग कर रहे थे। चैंबर ने सरकार से आने वाले महीनों में पार्सल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और देश भर के अन्य क्षेत्रों और बाज़ारों तक इसी तरह की सेवाओं का विस्तार करने पर विचार करने का आग्रह किया है। ब्यूरो

अमर उजाला उठाता रहा है मुद्दा
वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद से कश्मीर के किसानों में आस जागी कि अब जल्द ही मालगाड़ी भी चलाई जा सकती है। किसानों के इस परेशानी में साथ दिया अमर उजाला ने। अमर उजाला तब से लगातार किसानों और कारोबारियों की ओर से की जाने वाली मालगाड़ी की मांग को उठाता रहा है। मुख्यमंत्री हों या पीडीपी अध्यक्ष, उनकी इस मांग को लगातार प्रकाशित किया। कश्मीर के कारोबारियों ने इस मामले में रेलवे के साथ अमर उजाला का आभार भी जताया है।


किसान बोले-मिलेगी बड़ी राहत

श्रीनगर। बारामुला के किसान मुश्ताक अहमद वाजा ने बताया कि इस मालगाड़ी से कश्मीर के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। जल्द खराब होने वाली फसलों और फलों को समय से देशभर की मंडियों में भेजा जा सकेगा। वहीं किसान गुलाम अहमद जू ने बताया कि खबर सुनी थी कि दो वैगन के साथ वीरवार को एक मालगाड़ी जाएगी। हमने कहा कि दो वैगन से किस किसका माल जाएगा। शाम तक पता लगा कि यह तो ट्रायल है, 15 से रोजाना आठ वैगन की मालगाड़ी चलेगी। इससे किसानों से लेकर कारोबारियों तक को लाभ मिलेगा। साथ ही देशभर के लोग कश्मीरी फलों और मेवों का लुत्फ ले सकेंगे। यहां का हस्तशिल्प भी देशभर के बाजारों में पहुंचेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed