फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accedent in kishtwad and ramban

किश्तवाड़ में हादसा दो की मौत,13 घायल

विज्ञापन
accedent in kishtwad and ramban
किश्तवाड़। जिले में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार किया गया। इसमें से तीन को जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सरसल भादरा मार्ग पर एक वाहन शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू चलाया। इसके बाद सड़क हादसे के घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंचे। इसके बाद गंभीर रूप से छह घायलों को रेफर किया गया। अन्य का उपचार चल रहा है। घायलों में शीतल देवी, मीर अली, अरुण, सुरेश कुमार, राशिद, ममता देवी, सुमन, अर्जुन, अहमद, दित्ता, सुषमा देवी, नीमा, चंचा देवी, सूरज शामिल हैं। मरने वालों की पहचान प्रदीप और कमलेश कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

रामबन में पलटा वाहन, महिला की मौत
रामबन। कोकरनाग से उधमपुर जा रहे वाहन के पलटने से महिला की मौत हो गई। उसके शव को जिला अस्पताल में रखा गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सांबा जिले के विजयपुर निवासी गुड्डी बेगम पत्नी लालदीन टाटा मोबाइल में सवार होकर आ रही थी। शुक्रवार दोपहर बाद वाहन के रामसू इलाके में अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। इसमें गुड्डी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चालक की पहचान की जा रही है। इसके अलावा वाहन में सवार अन्य की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed