{"_id":"69fc9a7e3ae6a7027106637f","slug":"acb-raids-conducted-at-kas-officer-premises-in-disproportionate-assets-case-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: केएएस अधिकारी जफर इकबाल के ठिकानों पर ACB का छापा, पद का दुरुपयोग कर बनाई करोड़ों की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: केएएस अधिकारी जफर इकबाल के ठिकानों पर ACB का छापा, पद का दुरुपयोग कर बनाई करोड़ों की संपत्ति
Thu, 07 May 2026 07:29 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 07 May 2026 07:29 PM IST
सार
गांधीनगर ट्रेजरी ऑफिसर और वर्तमान में पीसीसीएफ कार्यालय श्रीनगर में तैनात अधिकारी जफर इकबाल की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। गुप्त सत्यापन में अधिकारी ने पद का दुरुपयोग कर रिश्तेदारों के नाम पर भी संपत्ति बनाई है।
विज्ञापन
एसीबी टीम ने छापा मारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई की। एसीबी ने जम्मू, पुंछ और श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) के अधिकारी जफर इकबाल के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोपों के संबंध में की गई है।
विज्ञापन
पद का दुरुपयोग कर बनाई करोड़ों की संपत्ति
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जफर इकबाल, जो वर्तमान में गांधीनगर ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे और अब पीसीसीएफ कार्यालय श्रीनगर में तैनात हैं, पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर न केवल स्वयं के नाम पर बल्कि अपने रिश्तेदारों के नाम पर भी अकूत संपत्ति अर्जित की है।
विज्ञापन
एसीबी की टीमों ने एक साथ तीनों स्थानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में जफर इकबाल के जम्मू, पुंछ और श्रीनगर स्थित ठिकानों को निशाना बनाया गया। छापेमारी के दौरान, एसीबी ने वित्तीय रिकॉर्ड, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं, जो आय से अधिक संपत्ति के दावों को पुष्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन