फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ac, refrigerator, cooler bussiness

Jammu News: मौसम में बदलाव के कारण एसी, कूलर, रेफ्रिजरेटर और पंखों का व्यापार 60 फीसदी प्रभावित

विज्ञापन
ac, refrigerator, cooler bussiness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम ने ऐसी करवट बदली कि भीषण गर्मी की जून में भी ठंड का अहसास हो रहा है। इस कारण एसी, कूलर, फ्रिज यानी ठंडक का कारोबार ठंडा पड़ गया है। विक्रेताओं को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। विगत वर्ष की तुलना में मार्च भी कम गर्मी में बीत गया। पिछले साल मई व जून में तापमान करीब 40 से 42 डिग्री सेल्सियस था, तो इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की अधिक बिक्री होने पर दुकानदारों को अतिरिक्त माल मंगवाना पड़ा था। मगर इस बार सामान बेचने के लिए होलसेलर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। रिटेलर्स की तो स्थिति और भी दयनीय है। दुकानदारों के अनुसार कूलर, फ्रिज, पंखे और एसी की 60 फीसदी बिक्री प्रभावित हो गई है। मार्च से अब तक करीब दस फीसदी पंखे बिके, बाकी सामान ऐसे ही पड़ा है।
दुकानदारों के अनुसार पंखों की बिक्री व खरीद मार्च और मई से एसी की खरीदारी शुरू हो जाती थी। अब मौसम ठंडा रहने के चलते लोग नहीं आ रहे। डोगरा चौैक पर दिव्यम इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के मालिक ने बताया- सिर्फ पांच दिन ही तपिश देखने को मिली। इसके चलते 60 फीसदी सेल गिर गई। गुम्मट बाजार में गिफ्ट वॉच एंड रेडियो हाउस के मालिक ने कहा कि मामूली फायदा हुआ है। पहले लगातार एसी बिकते थे तो बिजली कटौती होती थी। महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक सुमित महाजन ने कहा - मार्च से लेकर अब तक सिर्फ पांच फीसदी पंखे बिके। एसी व कूलर के प्रति रुझान नहीं दिखा, जिससे नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महीने में कुल्फी की कमाई दो हजार घटी
राजस्थानी मटका कुल्फी बेचने वाले सोनी सैनी ने कहा - बीते साल महीने में करीब पांच हजार रुपए कमाते थे। अब तीन हजार ही आमदन हो रही है। गुम्मट मेें कोल्ड ड्रिंक विक्रेता राकेश ने कहा - मौसम में बदलाव का असर नहीं पड़ा। काम ठीक से चल रहा है। वहीं, विभिन्न सड़कों पर गन्ने का रस और मौसमी का जूस बेचने वाले बोले- मौसम कैसा भी हो, लोग जूस पी लेते हैं। बिक्री में कोई कमी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed