उधमपुर हमले के मास्टर माइंड को सेना ने घेरा, बुलाए गए कमांडो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में लश्कर कमांडर अबु कासिम समेत छह से आठ आतंकियों के छिपे होने की आशंका के बाद विशेष कमांडो बुलाए गए हैं। मंगलवार सुबह सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद से सर्च अभियान जारी है।
इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना के मुताबिक इलाके में लश्कर कमांडर अबु कासिम समेत छह से आठ आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
आतंकियों की संख्या ज्यादा होने के चलते ऑपरेशन के लिए विशेष कमांडो को भी बुलाया गया है। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बांदीपोरा जिले के सथरी इलाके में जवानों को कुछ आतंकियों की हरकत देखने को मिली।
सेना ने अतिरिक्त टुकड़ी और विशेष कमांडो को बुलाया
DEMO PIC
इसके बाद सेना और जम्मू पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे बाद दोनों ओर से गोलीबारी रुक गई। मौसम खराब होने की वजह से जवानों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि आपरेशन को लंबा खिचता देख सेना की अतिरिक्त टुकड़ी और विशेष कमांडो को बुलाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में लश्कर कमांडर अबु कासिम समेत छह से आठ आतंकियों के होने की संभावना है।
अबु कासिम हाल ही में बांदीपोरा में पुलिस अफसर अल्ताफ अहमद उर्फ लैपटॉप को मार कर भागने में कामयाब हुआ था। बांदीपोरा में सेना का सर्च आपरेशन जारी है।