फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   abu duzana flees away from kashmir

सुरक्षाबलों को चकमा देकर फरार हुआ लश्कर कमांडर अबु दुजाना, लगातार तलाशी जारी

Wed, 15 Feb 2017 03:05 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 15 Feb 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
abu duzana flees away from kashmir
डेमो पिक
लश्कर का मोस्ट वांटेड कमांडर अबू दुजाना दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों को चकमा देने में एक बार फिर कामयाब रहा। पुलिस ने गाड़ी सीज कर जांच शुरू कर दी है। आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकियों की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। इसके आधार पर सेना और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा नाका लगाया गया था।
विज्ञापन


एसएसपी पुलवामा रईस मोहम्मद भट ने बताया कि एक गाड़ी नाके से पहले रुकी और उसमें सवार कुछ संदिग्ध सुरक्षाबलों को देखकर फरार हो गए। जब तक पुलिस वहां पहुंचती तब तक वे भाग चुके थे, लेकिन उस गाड़ी को सीज कर लिया गया है। इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड है अबु दुजाना

abu duzana flees away from kashmir
आतंकवादी - फोटो : डेमो फोटो

सूत्रों के अनुसार गाड़ी में लश्कर का मोस्ट वांटेड कमांडर अबू दूजाना सवार था। भागते समय उसका मोबाइल गाड़ी में ही रह गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी लश्कर का यह कमांडर सुरक्षाबलों को तीन बार चकमा देने में कामयाब रहा है।

लश्कर के पूर्व कमांडर अबू कासिम की अक्टूबर 2015 में मुठभेड़ में हुई मौत के बाद दुजाना ने लश्कर की घाटी में कमान संभाल रखी है। इस पर 15 लाख का इनाम भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed