{"_id":"596f91ee4f1c1bfd798b45c5","slug":"abu-duzana-flees-away-after-firing-on-police-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कर लश्कर का टॉप कमांडर अबु दुजाना फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कर लश्कर का टॉप कमांडर अबु दुजाना फरार
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी.अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार की शाम लश्कर कमांडर रहे अबू दुजाना पुलिस गाड़ी पर फायरिंग कर अपने दो साथियों सहित फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया है। घटना जिले की बांडरपोरा की है। सूत्रों के अनुसार यह तीन आतंकी एक टाटा सूमो में सवार थे।
विज्ञापन
इनके पीछे पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की एक गाड़ी थी जिस पर उन्होंने उतरकर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि गाड़ी का टायर पंक्चर होने के चलते वह उनका पीछा नहीं कर सके लेकिन उन्होंने सूमो को अपने कब्जे में ले लिया है। कश्मीर जोन के आईजी मुनीर अहमद खान ने बताया कि सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकियों की मूवमेंट होने वाली है। हालांकि, वह मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस और सेना की 44 राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर) द्वारा इलाके का घेराव कर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। जिले के एसएसपी मोहम्मद असलम चौधरी ने बताया कि फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। लगता है कुछ आतंकी घेरे में फंसे हो सकते हैं। अभी यह कहना कि कोई बड़ा कमांडर फरार होने में कामयाब हुआ सही नहीं होगा जब तक ऑपरेशन खत्म नहीं होता।
विज्ञापन