फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Abdul Samad's magic, scored 32 runs on 13 balls

Jammu News: अब्दुल समद का जलवा, 13 गेंदों पर बनाए 32 रन

विज्ञापन
Abdul Samad's magic, scored 32 runs on 13 balls
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के विस्फोटक बल्लेबाज अब्दुल समद ने डीवाई पाटिल इनविटेशनल टी-20 टूर्नामेंट में अपनी टीम डीवाई पाटिल रेड को विजेता बनने में अहम भूमिका निभाई। क्रुणाल पंड्या के नेतृत्व वाली डीवाई पाटिल रेड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए समद ने फाइनल में इनकम टैक्स इलेवन के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 32 रनों की पारी खेली।
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में डीवाई पाटिल रेड ने 20 ओवर में 221 रन का स्कोर बनाया, जबकि जवाब में इनकम टैक्स इलेवन 173 रन ही बना सकी। इस तरह डीवाई पाटिल रेड ने 48 रन से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

समद ने इससे पहले सीएजी के खिलाफ सेमीफाइनल में भी शानदार धैर्य और दृढ़ता दिखाते हुए 18 गेंदों में एक चौका और 4 छक्कों की मदद से 40 रनों की विजेता पारी खेली थी। सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीवाई पाटिल रेड ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए, जबकि जवाब में सीएजी 130 रन पर ही ढेर हो गई और 91 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में डीवाई पाटिल रेड ने रिलायंस-1 को 6 विकेट से हराया था। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली रिलायंस-1 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन का अच्छा स्कोर बनाया, जबकि डीवाई पाटिल रेड ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से मैच जीत लिया। समद ने इस मुकाबले में भी सिर्फ 31 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 49 रनों की पारी खेल अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई थी। समद और उमरान मलिक दोनों अपनी सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल टीम में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed