फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Abdul Rahim Rather s son joined People s Conference

फारूक अब्दुल्ला को एक और झटका: अब्दुल रहीम राथर के बेटे ने थामा पीपुल्स कांफ्रेंस का दामन, लोन बोले- वादा पूरा हुआ

Sat, 16 Oct 2021 03:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 16 Oct 2021 03:48 PM IST
सार

हिलाल अहमद राथर ने पीपुल्स कांफ्रेंस का दामन थाम लिया है। हिलाल, नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता अब्दुल रहीम राथर के बेटे हैं।

विज्ञापन
Abdul Rahim Rather s son joined People s Conference
हिलाल अहमद राथर पीपुल्स कांफ्रेंस में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) को देवेंद्र सिंह राणा और पूर्व मंत्री सथालिया के बाद एक और झटका लगा है। नेकां के वरिष्ठ नेता अब्दुल रहीम राथर के बेटे हिलाल अहमद राथर शनिवार को पीपुल्स कांफ्रेंस(पीसी) में शामिल हो गए। इस दौरान पीसी अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


राथर का स्वागत करते हुए लोन ने कहा कि वह नई पीढ़ी के नेता हैं। जो भविष्य में जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे। राथर छोटे भाई की तरह है। मैं उन्हें दशकों से जानता हूं। वह उद्यमी, शिक्षित और सक्षम युवक हैं, जिनकी राजनीति के मूल में जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अब्दुल्ला का राष्ट्रप्रेम: कहा- कश्मीर भारत का अंग, पढ़ें वो वाकया जब उनको दिखाए गए जूते, फिर 'सिरफिरों' को दिया था ये जवाब    
विज्ञापन
विज्ञापन


लोन ने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने मुझसे बहुत पहले वादा किया था कि वह एक दिन मेरे साथ बदलाव के इस कारवां में शामिल होंगे। और आज उन्होंने अपना वादा पूरा किया है। तंज सकते हुए लोन ने कहा कि ऐसे कई भविष्यवक्ता हैं जो वास्तविकता को देखने से इनकार करते हैं। मैं उन भ्रमित लोगों को बताना चाहता हूं कि पीपुल्स कांफ्रेंस आ गई है और जम्मू-कश्मीर के लोगों के सर्वोत्तम हितों के लिए जीत हासिल करेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed