{"_id":"61ccaccabcb77750a47d8ed2","slug":"aag-vijaypur-news-jmu250844511","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयपुर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयपुर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग
विज्ञापन
विजयपुर में रेडीमेड गारमेंट के शोरूम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
विजयपुर। रामगढ़ रोड बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। आग ने तिमंजिले शो को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पार काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
जानकारी के अनुसार परस राम एंड सन रेडीमेड गारमेंट के मालिक रमणीक शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार रात दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह करीब सात बजे दुकान के आसपास के लोगों ने तीसरी मंजिल बंद शटर के नीचे से धुआं निकलता देखा। इस दौरान कपड़े जलने की गंध बाजार में फैल गई। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के कुछ देर में दमकल की गाड़ियां पहुंच गई, लेकिन दुकान बंद होने के कारण दमकल कर्मचारियों को परेशानी हुई। कर्मचारियों ने लोगों की मदद से ताला व शटर तोड़ा। इसके बाद पानी की बौछार की गई। ज्वलनशील वस्तुएं होने के कारण आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग पर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। लपटों के कारण कर्मचारी अंदर नहीं जा सके। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग कुछ हद तक कम हुई। इसके बाद बचाव कार्य में तेजी आई।
दुकान मालिक ने बताया आग से उसे करीब पौने दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ऐसा प्र्रतीत होता है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा उठ रही लपटें आसपास की दुुकानों को भी चपेट में ले लेतीं। दुकान में आग लगने से पीड़ित परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
इस संबंध में विजयपुर थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया मामला दर्ज कर लिया है जांच शुरू कर दी गई है।