मीरां साहिब। सिंबल कैंप वार्ड-3 में एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसमें घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी उस समय घर में कोई नहीं था।
घर के मालिक सरदार कृष्ण सिंह पुत्र हरिचंद ने बताया कि आग लगने के कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिस समय यह हादसा पेश आया उस वक्त घर में कोई नहीं था। सुबह छह बजे का समय होने पर आसपास के लोगों को घर से आग की लपटे दिखाई दी तो घर में आग लगने का पता चला। आसपास के लोगों द्वारा दमकल विभाग को सूचित किया गया, वह नहीं पहुंच पाए, और घर के चार कमरों में लगी आग में कीमती समान और नकदी भी जल गई। उन्होंने आग की पुलिस से जांच कराने की मांग की। ताकि सच्चाई का पता लग सके। पंच करमजीत सिंह, भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि संबंधित परिवार के हुए नुकसान पर सरकार की और से आर्थिक मदद की जाए।