फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   aag in a shop in rs pura

Jammu News: आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर राख

विज्ञापन
aag in a shop in rs pura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में आग लगने पर महाशक्ति प्रोविजनल स्टोर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। थाना क्षेत्र के गांव चकरोई स्थित महाशक्ति प्रोविजनरल स्टोर में रविवार सुबह चार बजे के करीब ग्रामीणों ने धुआं उठते देखा, जिसकी सूचना दुकान मालिक व स्थानीय पुलिस को दी गई।
दुकान के मालिक संदीप चौधरी पुत्र कृष्ण लाल ने मौके पर पहुंचकर ताला खोलकर शटर उठाया तो दुकान में आग लगी हुई थी। आसपास के ग्रामीणों वा दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित दुकानदार संदीप चौधरी ने बताया कि शनिवार रात को दुकान बंद कर घर गया और किसी द्वारा फोन आग लगने की सूचना दी। इसके बाद वह दुकान पर पहुंचा और उसने देखा कि आग की लपटें दुकान से निकल रही हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस व दमकल विभाग को भी सूचित किया और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दुकानदार बताया कि उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। वहीं ग्रामीणों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित संदीप चौधरी ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी मदद की जाए। स्थानीय पुलिस ने संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी पवन कुमार डोगरा के अनुसार प्राथमिक जांच के आधार पर आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed