{"_id":"632f66c33849a7708a034bdf","slug":"aag-akhnoor-news-jmu268744217","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिफ्ट हाउस की दुकान में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिफ्ट हाउस की दुकान में लगी भीषण आग
विज्ञापन
अखनूर के ग्रिड स्टेशन मे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर खराब होने पर पहुंचे स्थानीय लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे के स्टील ब्रिज के पास ग्रिड स्टेशन में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब है। इस कारण क्षेत्र में जबरदस्त बिजली कटौती हो रही है। लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत शीघ्र कराई जाए।
कस्बे के मुख्य ग्रिड स्टेशन से अखनूर, दोमाना, कालाकोट, परगवाल, चौकी चौहरा, खौड़ सहित अन्य स्टेशनों में बिजली की आपूर्ति होती है। ग्रिड स्टेशन में चार ट्रांसफार्मर में से एक 10 एमवीए ट्रांसफार्मर खराब होने पर बिजली की आपूर्ति पर अखनूर सहित चौकी चौरा, मैरा मेंदरिया सहित चालीस पंचायतों में बिजली की कटौती शुरू हो गई है। हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत शुरू कर दी है। शुक्रवार को कस्बे सहित आसपास गांवों में बीस घंटे बिजली ठप रही। हालांकि कुछ समय के लिए अन्य ट्रांसफार्मर से क्षेत्र में बारी-बारी बिजली आपूर्ति की जा रही है। गर्मी और उमस से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को हर एक घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बंद हो रही है।
दुकानदार जतिन मनी ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने पर बिजली विभाग को चाहिए कस्बे सहित आसपास क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से करने के लिए अन्य विकल्प करके आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अजमेर सिंह ने बताया कि तीन दिन से बिजली की कटौती पर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और बिजली विभाग को बिजली आपूर्ति दुरुस्त करनी चाहिए।
संदीप सिंह ने बताया कि बिजली विभाग को क्षेत्र में आपूर्ति के लिए जल्द कदम उठा कर ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली की आपूर्ति की जाए।
-------
म्यूनिसिपल कमेटी की टीम ने ग्रिड स्टेशन का दौरा कर ट्रांसफार्मर की मरम्मत कार्य का जायजा लिया और स्टेशन पर तैनात एईई और जेई से मिल कर जानकारी ली। अधिकारियों से आश्वासन मिला है कि शीघ्र ही मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
-संजय सराफ, अध्यक्ष, म्यूनिसिपल कमेटी, अखनूर
-----
ग्रिड स्टेशन में ट्रांसफार्मर खराब होने पर बिजली की कटौती हो रही है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम शुय कर दिया गया है। वैसे भी लोगों को दूसरे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति दी जा रही है। ट्रांसफार्मर दुरुस्त होते ही बिजली आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
- शंकर सिंह मन्हास, एईई, बिजली विभाग