{"_id":"632f66c48606053db2782be7","slug":"aag-akhnoor-news-jmu26874412","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिफ्ट हाउस की दुकान में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिफ्ट हाउस की दुकान में लगी भीषण आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे में उप जिला अस्पताल के समाने एक गिफ्ट हाउस की दुकान में शुक्रवार की रात्रि आग लग गई। इसमें लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग पर काबू पाने के लिए जम्मू से भी दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ी। आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार में अमन गिफ्ट हाउस में तीसरी मंजिल में शुक्रवार की रात आग लग गई। आग में गिफ्ट आइटम प अन्य समान जल कर राख हो गया। रात्रि करीब दस बजे आग लगने पर आसपास क्षेत्र के लोगों को जानकारी मिली। लोगों ने दुकानदार अमन गुप्ता और पुलिस को सूचित किया। इसके साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर अखनूर से एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग काफी भीषण थी, जिसे बुझाने के लिए जम्मू से दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा। कड़ी मशक्कत कर छत का दरवाजा तोड़ कर कर्मचारी अंदर घुसे और तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में एक दमकल कर्मी घायल हो गया। उसके हाथ में चोटें आईं। आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका। आग लगने के समय बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। कई लोगों ने आग को काबू पाने के लिए दमकल और पुलिस कर्मियों की मदद की।
थाना प्रभारी हिलाल अजहर की देखरेख में आग बुझाने की प्रक्रिया हुई। दुकानदार अमन गुप्ता ने बताया आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। सनद रहे कि करीब एक माह पहले भी कस्बे के लिंक रोड पर एक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से लाखो रुपये का नुकसान हो गया था। अखनूर, जम्मू सहित सेना की पांच गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।