{"_id":"e3ab9a2eef4d32c30da9de294f95ce19","slug":"aadhar-card-section-is-not-working-in-jmc-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड के लिए लोगों का भटकना जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड के लिए लोगों का भटकना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 01 Dec 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड के लिए लोगों का सरकारी विभागों में भटकना जारी है। जिला उपायुक्त कार्यालय और नगर निगम में बनाए गई आधार कार्ड सेक्शन में पहुंचने के बाद भी लोगों की परेशानियां खत्म नहीं हो पा रही हैं। यही नहीं, कुछ जगह में अभी तक आधार कार्ड के लिए कैंप भी नहीं लगे हैं, जिस कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सेंसस विभाग की ओर से जम्मू में पांच अलग-अलग स्थानों पर आधार कार्ड के लिए सेंटर बनाए गए। शास्त्री नगर, त्रिकुटानगर, एसडीएम आफिस जानीपुर, डीसी आफिस और नगर निगम टाउन हाल में सेंटर चल रहे हैं, लेकिन लोगों को वहां से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
हालांकि नगर निगम की ओर से दो बार जम्मू में मुलजिमों को एनपीआर के लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है, लेकिन इससे अभी तक आम लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। छन्नी हिम्मत सहित कुछ इलाकों में अभी तक कैंप लगे ही नहीं हैं।
विज्ञापन
जिस कारण लोग सरकारी विभागों के चक्कर काट रहे हैं, उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। विभागों से उन्हें अलग-अलग प्रकार के दस्तावेज लाने के लिए कहा जा रहा है। अगर कोई बमुश्किल से दस्तावेज लेकर आता भी है, तो भी उन्हें बिना आधार कार्ड का फार्म भरे बैरंग ही लौटना पड़ रहा है।