फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A young man died and another was seriously injured in a road accident in Bari Brahmana.

Jammu Kashmir: शादी से लौट रही कार हादसे का शिकार, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Sun, 14 Dec 2025 11:50 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 14 Dec 2025 11:50 AM IST
सार

सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में सरोर अड्डे के पास दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
A young man died and another was seriously injured in a road accident in Bari Brahmana.
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरोर अड्डे के पास शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की माैत हो गई। एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सरोर अड्डे के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में घायल को विजयपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान साकिब नजीर (26) निवासी बनिहाल के रूप में हुई है। वर्तमान में वह जम्मू के सिद्धड़ा में रह रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव जीएमसी जम्मू भेजा गया है।

विज्ञापन


एक अन्य मामले में शनिवार सुबह करीब आठ बजे जम्मू से सांबा जा रही कार ने सरोर अड्डे के पास राहगीर को टक्कर मार दी। घायल की पहचान कादी राम निवासी कार्थोली के रूप में हुई है। उसे गंभीर चोटें आईं हैं। घायल को उपचार के लिए एआईआईएमएस अस्पताल विजयपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार कार में सवार लोग जम्मू में एक शादी समारोह से लाैट रहे थे। सरोर में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। राहगीर भी इसकी चपेट में आ गया। थाना बाड़ी ब्राह्मणा में दोनों घटनाओं पर मामले दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

डंसाल में महिला की संदिग्ध हालात में मौत नगरोटा मेें 21 साल के युवक ने की आत्महत्या
डंसाल और नगरोटा में महिला और युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पहला मामला झज्जर कोटली थाना क्षेत्र के अंतर्गत डंसाल का है जहां आयशा अख्तर (32) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और बेहोश हो गई। परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को कानूनी औपचारिकताओं के लिए जीएमसी के शवगृह में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो पाएंगे। इसी तरह नगरोटा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव गंगवानी में कमल (21) घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को शव सौंप दिया। फिलहाल दोनों थानों की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed