फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A villager was swept away by the strong current of the drain, four people saved their lives by jumping

Jammu News: नाले के तेज बहाव में बहा ग्रामीण, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
A villager was swept away by the strong current of the drain, four people saved their lives by jumping
क्षेत्र के गंडली गांव में नाले के तेज बहाव में बह रहे ग्रामीण की दो फेरीवालों समेत चार लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में कूदकर जान बचा ली। इस वाकये की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।
विज्ञापन

राजकुमार निवासी कूल कलां अरनिया की तबीयत खराब थी। रविवार को वह अपने बेटे मोहित के साथ स्कूटी से डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। गंडली गांव में बारिश के चलते नाले का पानी पुलिया से ओवरफ्लो होकर तेज रफ्तार में बह रहा था। राजकुमार स्कूटी से तेज बहाव के बीच नाले को पार करने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान स्कूटी पुलिया पर बंद हो जाती है। राजकुमार नीचे उतरकर स्कूटी को धक्का लगाते हैं। स्कूटी लेकर उनका बेटा बाहर निकल जाता है लेकिन राजकुमार नाले के तेज बहाव में फंस जाते हैं और बहने लगते हैं। यह देखकर उनका बेटा और अन्य लोग शोर मचाते हैं। ग्रामीण को बहता देख उस ओर से गुजर रहे दो फेरी वाले नाले में छलांग लगा देते हैं। उनके साहस को देखकर ऑटो चालक शालू और चारा लेकर जा रहे गागा भी अपनी जान की परवाह किए बिना मदद के लिए नाले में कूद जाते हैं और चारों लोग मिलकर तकरीबन 20 मीटर तक बहकर गए राजकुमार को सकुशल निकाल लाते हैं। लेकिन पानी में डूबने से राजकुमार की हालत खराब देखकर उनके परिजन तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत स्थिर बताई। दोनों फेरीवाले समेत चारों लोगों की दिलेरी की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।
विज्ञापन


गांव के नंबरदार कुलभूषण सिंह ने बताया कि तेज बारिश से आए दिन नाला ओवरफ्लो हो जाता है। इससे पानी पुलिया के ऊपर बहने लगता है। पहले भी कई लोगों को डूबने से बचाया गया है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लगभग 40 गांव के लोग शॉर्टकट मार्ग से बिश्नाह पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि नाले पर ऊंचा पुल बनाने से समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन को तत्काल पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed