{"_id":"5e4eaa8c8ebc3ef27b33392e","slug":"a-suspected-patient-of-coronavirus-died-in-leh-one-admit","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेहः कोरोनावायरस के एक संदिग्ध मरीज की मौत, एक अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेहः कोरोनावायरस के एक संदिग्ध मरीज की मौत, एक अस्पताल में भर्ती
Thu, 20 Feb 2020 09:24 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 20 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह में कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज की मौत का मामला सामने आया है। एसएनएम अस्पताल, लेह में तीन संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया था, जिसमें एक को आइसोलेट पर रखा गया है, जबकि एक के सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
इस बीच एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई और उसके सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। हालांकि तीनों संदिग्ध मरीजों का लेह से संपर्क का कोई इतिहास नहीं मिला है। संदिग्ध मरीजों को देखते हुए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में सतर्कता बढ़ाई गई है। इस बीच वुहान, चीन से जम्मू-कश्मीर में स्थानीय विद्यार्थियों का लौटने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
लेह में संदिग्ध मरीज की मौत के बाद सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। इसमें कोरोना वायरस के लक्षणों से पीड़ित मरीजों पर खास ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसमें संदिग्ध मरीजों के प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा सभी जरूरी सैंपल लिए जा रहे हैं। लेह के स्वास्थ्य निदेशक फुंगचुक अंगुचुक ने बताया जिस मरीज की मौत हुई है, उसका चीन से कोई इतिहास नहीं मिला है। वह सामान्य नमूनिया से पीड़ित था।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य संदिग्ध मरीजों का भी चीन से कोई संपर्क नहीं था। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। वहीं, वुहान से लौट रहे विद्यार्थियों को 14 दिन घर पर आइसोलेशन में रखा जा रहा है।
इसमें सभी विद्यार्थियों की स्वास्थ्य निदेशालय कश्मीर/जम्मू की सर्विलांस टीमें दिन में दो बार निगरानी कर रही हैं। इस बीच जम्मू में दो और विद्यार्थी वुहान से लौटे हैं। वुहान से लौटने वाले सभी विद्यार्थी नेगेटिव हैं।