फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A pandal is being built on 37 acres for PM Modi's rally in jammu

पंचायत दिवस : पीएम मोदी की रैली के लिए 37 एकड़ में बन रहा है पंडाल, कोरोना एहतियात का रखा जाएगा खयाल

Thu, 21 Apr 2022 04:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 04:47 AM IST
सार

एक गज की दूरी रखते हुए वातानुकूलित पंडाल में की जा रही है एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री इसी पंडाल से देश भर के पंचायती नुमाइंदों और आम जनता को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
A pandal is being built on 37 acres for PM Modi's rally in jammu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए पल्ली पंचायत में 37 एकड़ भूमि पर आधुनिक पंडाल तैयार किया गया है। ढाई लाख लोगों की क्षमता वाले इस पंडाल को वातानुकूलित बनाया जा रहा है। एक गज की दूरी के साथ पंडाल में एक लाख लोग बैठ सकेंगे। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री इसी पंडाल से देश भर के पंचायती नुमाइंदों और आम जनता को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की जम्मू-कश्मीर में सभा के दौरान पहली बार वातानुकूलित पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसमें पंचायतीराज संस्थाओं के 30 हजार प्रतिनिधियाें के अलावा लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। गर्मी के मौसम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पंडाल को वातानुकूलित बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इन व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रशासनिक अमला लगातार जुटा हुआ है। सभा स्थल की तैयारियों से लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पल्ली पंचायत के सरपंच रणधीर शर्मा ने बताया कि पंडाल को एकड़ भूमि क्षेत्र में तैयार किया गया है। इस ऐतिहासिक को लेकर पंचायत वासी बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडाल के लिए काटी फसल, मिलेगा मुआवजा
पल्ली पंचायत में पीएम की रैली के लिए बड़े पंडाल की जरूरत थी। ऐसे में 37 एकड़ के दायरे में खेत भी आए, जिनसे फसल कटवाई गई है। इस फसल का किसानों को मुआवजा भी दिया जाएगा।


पल्ली गांव में आज से एसपीजी संभालेगी मोर्चा
बाड़ी ब्राह्मणा। पल्ली में पीएम रैली के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी है। वीरवार को पूरा सभा स्थल एसपीजी के हवाले कर दिया जाएगा।  

अलर्ट के बीच आईबी के पास पकड़े पांच संदिग्ध
सांबा जिले के पल्ली गांव में पीएम मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर हीरानगर सेक्टर से पांच संदिग्ध पकड़े हैं। पूछताछ के बाद इनमें से दो लोगों को जम्मू भेज दिया है। पुलिस ने बुधवार तड़के सीमा से सटे गांवों में दबिश देकर बैग व दस्तावेजों के साथ संदिग्धों को पकड़ा। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई है। इनमें एक उधमपुर व एक कठुआ निवासी को जांच के लिए जम्मू भेजा गया है। लोगों को इनपुट के आधार पर जांच के लिए बुलाया जाता है, यह प्रक्रिया उसी का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed