फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A new block will be constructed in the degree college at a cost of Rs 2.50 crore

Jammu News: डिग्री कॉलेज में 2.50 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया ब्लाक

विज्ञापन
A new block will be constructed in the degree college at a cost of Rs 2.50 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। श्रीकृष्ण चंद्र मेमोरियल डिग्री काॅलेज में सोमवार को पुंछ-हवेली के विधायक एजाज अहमद जान ने नए कला एवं मानविकी भवन की आधारशिला रखी। इस भवन की कुल अनुमानित लागत 2.50 करोड़ रुपये है।
दोपहर को डिग्री कालेज में नए कला एवं मानविकी भवन की आधारशिला रखने के समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता, वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य और कॉलेज के छात्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता कालेज के प्रिंसिपल जसबीर सिंह सूदन ने की जबकि विधायक एजाज अहमद जान मुख्य अतिथि रहे। अपने संबोधन में एजाज जान ने कॉलेज में उच्च-गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि महानगरीय मानकों के अनुरूप आधुनिक, उच्च-तकनीकी प्रयोगशालाएं, स्मार्ट कक्षाएं और सभागार सुनिश्चित करने के लिए और अधिक संसाधन और सुविधाएं प्रदान की जाएँगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह कॉलेज दूरदराज के क्षेत्रों के छात्रों को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उन्हें सर्वोत्तम संभव शैक्षिक वातावरण प्रदान करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री सकीना इतू ने अपने पिछले दौरे के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी से हुए नुकसान का जायज़ा लिया था। उस समय उन्होंने हाईटेक स्मार्ट कक्षाओं और आधुनिक सुविधाओं के विकास में सहयोग देने का वादा किया था। विधायक ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह के नेतृत्व में कॉलेज के संकाय और प्रशासन की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed